मेवाड़ संघ मुंबई ने की श्री सौभाग्य मुनि जी से २०१३ चातुर्मास की विनती - विशाल गुरु दर्शन यात्रा
मुंबई। श्रमण संघ गौरव सौभाग्य मुनि के दर्शन, प्रवचन, अनुमोदन एवं क्षमापना के लिए महावीर प्रतिष्ठान पूना में मेवाड़ संघ के सैकड़ोंसदस्य ४५ बसों एवं अन्य वाहनों से पहुंचे। जिधर देखो उधर बच्चे, युवा, प्रौढ़ एवं रंग बिंरगी पोशाक में महिलाएं नजर आ रही थी । विशाल जनमेदिनी को संबोधित करते हुए गुरुदेव ने मेवाड़ संघ की स्थापना के इतिहास पर बोलते हुए कहा कि मैंने सभी राजस्थानियों को एकत्रित करने का प्रयास किया, परंतु जब कोई नहीं तो फिर मेवाड़ संघ की कठिन परिस्थितियों में स्थापना और आज यह संस्था भारत भर में नाम कमा रही है। गुरुदेव ने आगे कहा कि कुछ उपसंघों में लोग मुख्यधारा के विपरित कार्य कर रहे हंै। उन्हें मेवाड़ संघ के नये फार्म भरना होगा और सबके साथ चलना होगा। संवत्सरी एक ही दिन क्यों नहीं इस प्रश्न पर गुरुदेव ने कहा कि जैन समाज के सभी संप्रदाय कोई एक दिन तय कर लें मेरा संप्रदाय उसे मंजूर कर लेगा। मेवाड़ संघ के चातुर्मास की विनती मेरी झोली में है । सभा के पूर्वअध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा ने कहा कि ऐसे गुरुदेव और ऐसा संगठन भारत भर में कहीं नहीं है। मेवाड़ संघ अध्यक्ष प्रकाश सांखला ने २०१३ चातुर्मास की पुरजोर विनती करते हुए संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महामंत्री किशन परमार ने चातुर्मास की भावुक होकर विनती की । मंत्री रोशन बडाला ने कहा कि मुफ्त की सलाह देने वाले बहुत मिलेंगे, परंतु काम कोई नहीं करना चाहता। ज्ञान प्रकाश समिति संयोजक पुखराज सोनी बिनोल ने कहा कि आज का ऐेतिहासिक दिन स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि हमने भगवान को तो देखा नहीं, परंतु हमारे भगवान सामने बिराजमान हैं। युवा अध्यक्ष अनिल पालरेचा ने कहा कि गुरुदेव के आशीर्वाद से ही मेवाड़ नवयुवक मंडल कार्य करने में सफल हो रहा है। युवा मंत्री सुनिल मेहता ने मंडल की उन्नति पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में पारस छाजेड़, महिला मंडल अध्यक्ष लाजवंती वडाला , महामंत्री आशा वडाला, एकलिंग लाल लोढ़ा, मांगीलाल मांडोत, अभिषेक जैन, विजयकांत कोठारी, भंवरलाल जैन, प्रकाश मादरेचा इत्यादि प्रमुख थे। बसों की व्यवस्था में सैकड़ों कार्यकर्ता लगे रहे। बसों के आगे मेवाड़ संघ गुरुदर्शन यात्रा २०१२ के बैनर के साथ संघ एवं नवयुवक मंडल के लोगो लगे थे। भोजन पार्किंग, प्रवचन स्थल की व्यवस्था अत्यंत सुंदर थी। चेंबूर, घाटकोपर एवं अन्य संघों के नवयुवकों ने व्यवस्था में हाथ बंटाया। मेवाड़ संघ के इतिहास में एक सप्ताह के भीतर इतना सुंदर कार्यक्रम पहली बार हुआ है। प्रचारमंत्री किशन बोहरा, उपाध्यक्ष लालचंद बंबोरी, सुरेंद्र चपलोत, हिरालाल नावेडिया, प्रकाश खोखावत, राजेश खरवड, अश्विन सोनी, शौकिन्द पामेचा, विरेंद्र बोहरा, महेंद्र चोरडिया सहित नवयुवक मंडल पदाधिकारी व्यवस्था में तत्पर दिखे। इस अवसर पर रूपलाल सांखला, शांतिलाल राठौड, जीतमल कोठारी, मनोहरलाल लोढ़ा, प्रवीण मांडोत, प्रकाश खरवड़, नरेश लोढ़ा, नेमीचंद धाकड़, दिनेश राजावत, भंवरलाल वडालमिया, मदनलाल सोनी, राजमल चोरडिया, हिम्मत खेरोदिया, पारस तातेड़, हिम्मत चंडालिया और मुकेश खेरोदिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। सभा को परागमुनि, मनोहर मुनि, कोमल मुनि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सम्यक मुनि ने किया।

No comments:
Post a Comment